बच्चों का सर्वांगीण विकास ही है शिक्षा का उद्देश्य

बेतिया-पढ़ाई का उद्देश्य बच्चों को हर विधा में दक्ष बनाना है, इसलिए केवल पढ़ना ही नहीं बल्कि खेलना भी पढ़ाई का ही अंग है। खेलने से हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। उपरोक्त बातें बैरिया प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ रमपुरवा में आयोजित तरंग प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीला पास्कल ने मौके पर उपस्थित शिक्षकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कही।
बता दें कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से प्रतिवर्ष तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में यह आयोजन संकुल उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ रमपुरवा में आयोजित था।


  इस अवसर पर समन्वयक सगीर अहमद ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा कि खेल से बच्चों के अंदर प्रतियोगी भावना का विकास होता है जो पढ़ने में भी सहायक होता है। स्वस्थ रहने के लिए खेलना बहुत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को चित्रकला की बारीकियों से भी अवगत कराया।

 इस क्रम में गायन की कला पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक रंजन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब व्यक्ति बहुत खुश होता है तब वह गीत गाता है। गाना एक ऐसी कला है जो सबके अंदर विद्यमान है। जो व्यक्ति अपनी इस कला को निखारता है, आगे चलकर वही एक अच्छा गायक होता है।
 बता दें कि इस प्रतियोगिता में 3 विद्यालयों ने हिस्सा लिया। जिसमें मध्य विद्यालय मझरिया कॉलोनी, मध्य विद्यालय मलाही टोला और मध्य विद्यालय बलुआ रमपुरवा की टीमें शामिल रही।
           
इस दौरान चित्रांकन, दौड़ सहित गायन की भी प्रतियोगिता हुई। चित्रांकन की प्रतियोगिता में जहां मेघा विजयी रही, वहीं 50 मीटर की रेस में अमृता ने बाजी मारी।इस दौरान मझरिया मध्य विद्यालय के अनिल ने छात्रों की दौड़ प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। मौके पर शिक्षिका प्रशंसा प्रिया,शबाना सिद्दीकी,सविता कुमारी और शिक्षक सुभाष कुमार ब्याहुत, सुरेश प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

धूमधाम से मनायी गयी अहिवरन जयंती

मानवता हुई शर्मसार,विवाहिता की जलाकर हत्या

ग्रामीणों ने आयोजित की धर्मसभा