मानवता हुई शर्मसार,विवाहिता की जलाकर हत्या



बेतिया-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पर्वतिया टोला कृष्णापुरी में विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान मनोज कुमार प्रसाद की पत्नी संगीता देवी (30) के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतका की सास फूलमती देवी को हिरासत में ले लिया है।थानाध्यक्ष आरसी उपाध्याय ने बताया कि सोमवार की शाम लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पर्वतिया टोला निवासी मनोज की पत्नी संगीता की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी है। पुलिस पहुंची तो घर में केवल मृतका की सास फूलमती देवी थी। पति व ससुर घर छोड़कर फरार थे। लोगों ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी कि इस हत्या के पीछे फूलमती देवी का हाथ है। दो वर्ष पूर्व भी इसने एक बहू की इसी तरह हत्या कर दी थी। संगीता का मायके बगहा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि मनोज की पत्नी की हत्या उसके ससुराल वालों ने जलाकर कर दी है। सूचना के बाद मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी सच्चिदानंद चौधरी, रामाधार प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। संगीता की जली लाश एक कमरे में बिछावन पर पड़ी थी, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया ।घर में सिर्फ उसकी सास मौजूद थी। जिसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस इसकी सूचना मोबाइल से मृतका के मायके वालों को दे दी। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह में ही परिजनों ने संगीता की हत्या कर घर में ही लाश छिपा दिया था। लोगों ने कहा कि पूर्व में भी परिवार वालों ने मनोज की पहली पत्नी को जलाकर मार दिया था। संगीता के कोई बच्चे नहीं हैं। मनोज किश्चन क्वार्टर में मोबाइल दुकान का कारोबार करता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

धूमधाम से मनायी गयी अहिवरन जयंती

ग्रामीणों ने आयोजित की धर्मसभा