जातिवाद को समाप्त करना ही समय की मांग-श्रवण कुमार

बेतिया- सूबे के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के प्रणेता थे। गरीब एवं शोषितों को न्याय दिलाने की उन्होंने वकालत की थी।
 समाज में ऊंच नीच एवं छुआछूत का भेदभाव नहीं रहे, इसके लिए उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की थी। उनके द्वारा शुरू किए गए कार्यों ने बाद में आंदोलन का रूप ले लिया और उनका विचार धरातल पर उतरा। ग्रामीण विकास मंत्री सोमवार को बेतिया अरेराज मुख्य पथ में नवका टोला कर्पूरी चौक स्थित जननायक की जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 
           
उन्होंने कहा कि आज जरूरत है उनके पद चिह्नों पर चलने की। कर्पूरी की सोच तभी सार्थक होगी, जब गांव के लोग खुशहाल होंगे।वहीं इस दौरान विधान पार्षद वीरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि गरीबों एवं शोषितों की मदद कर ही जननायक के सपनों को साकार किया जा सकता है। उनके द्वारा दिए गए आदर्शों को हमें हर हाल में अनुसरण करना चाहिए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद सह कर्पूरी विचार मंच के संस्थापक बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने कहा कि कर्पूरी गरीबों को न्याय दिलाने की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। वह पहले नेता थे जिन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए सबसे पहले पहल की। इस मौके पर युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा भी मौजूद थे और उन्होंने कहा कि आज के समय में जननायक के आदर्शों पर हमें चलने की जरूरत है।आज की मांग समतामूलक समाज की स्थापना करना है,जहां कोई भेदभाव नहीं रहे। कर्पूरी विचार मंच के संयोजक सुनील कुमार ने उपस्थित लोगों से जननायक कर्पूरी के बताए गए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरीब शोषितों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है।जदयू के वरीय नेता नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी गरीबों के मसीहा थे।वे गरीबो,शोषितो के आवाज को हमेशा उठाते रहते थे।इसलिए वे जन जन के बीच लोकप्रिय हुए।कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार ने किया। मौके पर जदयू के संगठन सचिव दीपक पटेल,शम्भू शुक्ल,सुरैया सहाब,हृदयानंद सिंह,विजय राउत,मुखिया वसन्त साह, उमाकांत सिंह,विनय तिवारी,शिवजी प्रसाद,राधकिशुन प्रसाद,भुवनेश्वर सिंह,मजहर हुसैन,नथु चौधरी,अशोक ओझा,श्रीमान मिश्र,अजय कुशवाहा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

धूमधाम से मनायी गयी अहिवरन जयंती

मानवता हुई शर्मसार,विवाहिता की जलाकर हत्या

ग्रामीणों ने आयोजित की धर्मसभा