NCERT के रिसोर्स पर्सन गोविंद हुए सम्मानित
- Get link
- X
- Other Apps
बेतिया- एनसीआरटी के रिसोर्स पर्सन व प्रखंड के ख्याति प्राप्त शिक्षक गोविंद प्रसाद को जैतिया सीआरसी में सम्मानित किया गया। संकुल समन्वयक सुबोध कुमार ने बताया कि हाल ही में प्रखंड के जैतिया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविंद प्रसाद दिल्ली से प्रशिक्षण लेकर लौटे हैं। उनके साथ बिहार से चार अन्य शिक्षक उक्त प्रशिक्षण को दिल्ली गए थे। अब ये रिसोर्स पर्सन सूबे के सभी प्रधानाध्यापकों को एक माह का प्रशिक्षण देंगे।
विद्यालय प्रबंधन व लीडरशीप के प्रशिक्षण से शैक्षणिक गतिविधियों में आमूल चूल परिवर्तन होगा। बरवाचाप के एचएम गंगाधर पांडेय ने कहा कि गोविंद प्रसाद मेहनती, कर्तव्यनिष्ठ व कुशल शैक्षणिक प्रबंधक हैं। मौके पर शिक्षक विनीत कुमार, शशिभूषण तिवारी, धनंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment