Posts

Showing posts with the label #gmch_bettiah

नर सेवा नारायण सेवा एनएमओ का है मूल मंत्र- डॉ प्रमोद तिवारी

Image
बेतिया - कड़ाके की ठंड में प्लेटफार्म पर या सड़क के किनारे किसी झुग्गी झोपड़ी में ठिठुरते व्यक्ति के शरीर पर कोई गर्म कंबल डाल दे तो उसके लिए इससे अच्छी बात और क्या होगी। बुधवार की देर रात ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब चिकित्सकों के क्षेत्र में काम करने वाले संगठन एनएमओ से जुड़े मेडिकल कॉलेज के छात्रों की एक टीम ने शहर में कंबल वितरण अभियान का प्रारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत बेतिया रेलवे स्टेशन से की गई, जहां रेल डीएसपी पंकज कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अभावग्रस्त मानव की सेवा करना ही भारतीय परंपरा का मूल चरित्र है और इसके लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए।  इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ प्रमोद तिवारी और जाने माने शिशु चिकित्सक डॉ कुमार सौरभ ने उन छात्रों को ऐसे कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ प्रमोद तिवारी ने कहा कि ईश्वर ने यदि आपको किसी की सहायता करने योग्य बनाया है तो बेझिझक आपको मानवता के सेवार्थ काम करना चाहिए, वरना मानव जीवन व्यर्थ है। बता दें कि यह अभियान बेतिया रेलवे स्टेशन से स्टेशन से प्रारंभ हुआ और फिर डॉक्टरों की टीम ने बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट चौक, दुर...