Posts

परीक्षा न होने के विरोध में फूटा शिक्षकों का गुस्सा,डायट में हुई तालेबंदी

Image
*2 वर्षों से परीक्षा का इंतजार कर रहे शिक्षकों का सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा *जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट कुमारबाग में तालाबंदी कर शिक्षकों ने जताया रोष *मांगें पूरी नहीं हुई तो 5 मार्च से आंदोलन करेंगे शिक्षक बेतिया -प्रशिक्षण पूर्ण होने के 2 वर्ष के बाद भी शिक्षक प्रशिक्षण की परीक्षा नहीं होने के विरोध में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट कुमारबाग में शिक्षा सत्र 2014-16 और 2015-17 के गुरुछात्रों ने पहुंचकर संस्थान में तालाबंदी की और जमकर हंगामा किया।   इस क्रम में गुरु छात्रों ने संस्थान के मुख्यद्वार पर शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की और धरना दिया।धरने को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु शिक्षक गौतम जीतू, रंजन कुमार, अविनाश कुमार ने कहा कि सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के कारण आज सरकार हम प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ अत्याचार कर रही है, प्रशिक्षण पूर्ण हुए दो वर्षों से अधिक हो गये लेकिन अब तक हमारी परीक्षा नहीं हुई, इस आर्थिक छति की जिम्मेदार शिक्षक विरोधी सरकार है।  इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों के च...

ऐतिहासिक मुशायरे में शामिल हो सकते हैं तेजस्वी, तैयारियां जोरों पर

Image
बेतिया-आगामी 23 फरवरी को साठी मे आयोजित मुशायरा सह कवि सममेलन को लेकर लौरिया के धर्मपुर गांव में राष्ट्रीय जनता दल के नेता सह नरकटियागंज के विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मजहर आलम के आवास पर एक बैठक आयोजित हुई।बैठक में कवि सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई।बैठक राजद के युवा नेता रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम मे तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना को लेकर सुरक्षा व अन्य व्यवस्था का जायजा लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए  राजद नेता रणकौशल ने कहा कि आज समाज में एकता बहुत आवश्यक है, प्रेम हर समस्या का समाधान हो सकता है इसलिए सांम्प्रदायिक सौहार्द व समाज मे शांति सदभावना कायम करने के उद्देश्य से मुशायरे व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।गुरुवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ढाका के राजद विधायक फैसल रहमान करेंगे वहीं उदघाटनकर्ता राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य सह सीवान से राजद के सांसद प्रत्याशी हीना सहाब होंगी। इसमें दोनों जिले के दर्जनों राजद के विधायक व कांग्रेस के नेता शरीक होंगे।इस बैठक मे कई महत्वपूर्ण विषयों पर च...

विश्व में लहराया चम्पारण के शिक्षक का परचम, साहित्य में किया नाम रौशन

Image
बेतिया -चंपारण साहित्य की धरती है।समय-समय पर ऐसे अनेक लोग आते रहे, जिन्होंने अपनी लेखनी से चंपारण का नाम राज्य सहित पूरे देश में रौशन किया।कविवर गोपाल सिंह नेपाली हो या कोई और। ऐसे अनेक लेखक और कवि इस धरती पर आते रहे जिन्होंने अपनी कलम का लोहा पूरे देश को मानने पर मजबूर किया है। चंपारण की धरती को ऐसे साहित्यकारों पर हमेशा गर्व है।बीते दिनों विश्व हिंदी दिवस पर हुई प्रतियोगिता में चंपारण के एक साहित्यकार ने फिर से अपना परचम पूरे विश्व में लहराया और चंपारण वासियों को गर्व का अवसर दिया है।बता दें कि विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा विश्व हिंदी दिवस 2018 के उपलक्ष्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी एकांकी प्रतियोगिता में चंपारण के साहित्यकार दिवाकर राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बता दें कि यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित थी,जिसमें दिवाकर राय ने अपनी एकांकी लिखकर प्रतियोगिता में भाग लिया था। दिवाकर राय ने बताया कि उनकी एकांकी 'दो पाटन के बीच में' एक ऐसे युवक की कहानी है जो एक ओर अपने माता-पिता और दूसरी ओर अपनी पत्नी और बच्चों के बीच में पीस रहा है। इस उहापोह की स्थिति...

जल्द नहीं हुई परीक्षा तो होगी ट्रेनिंग कॉलेजों में तालाबंदी

Image
*प्रशिक्षित होने के बाद भी ग्रेड पे ना मिलना शिक्षकों के साथ नाइंसाफी *शिक्षक प्रशिक्षण सत्र 2014 16 और 15-17 के  गुरुछात्रों ने दिया धरना *24 फरवरी से बिहार के डायटों में तालाबंदी का ऐलान बेतिया -प्रशिक्षण पूर्ण होने के 2 वर्ष के बाद भी शिक्षक प्रशिक्षण की परीक्षा नहीं होने के विरोध में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट कुमारबाग में शिक्षा सत्र 2014-16 और 2015-17 के गुरुछात्रों ने पहुंचकर संस्थान के प्राचार्य से मुलाकात की और अपना विरोध जताया। इस क्रम में गुरु छात्रों ने संस्थान में शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की और धरना दिया।धरने को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु शिक्षक अविनाश कुमार ने कहा कि सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के कारण आज प्रशिक्षित होने के बावजूद भी हम टीईटी शिक्षकों को अप्रशिक्षित वेतनमान मिल रहा है,दो वर्षों से अधिक हो गये लेकिन अब तक हमारी परीक्षा नहीं हुई,यह हमारे साथ अत्याचार है।  इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षक अतिउर्र रहमान ने कहा कि यह सरकार की गलती है कि वह परीक्षा नहीं ले रही,लेकिन इसका दंश हम सभी प्रशिक्षित शिक्षकों को झेलना पड़ा रहा है, और ...

गुरु कभी सेवानिवृत्त नहीं होता

Image
बेतिया-व्यक्ति एक दूसरे की नजरों से दूर हो सकता है, लेकिन दिल से दूर हो जाए यह संभव नहीं। तमाम सारे खट्टे-मीठे अनुभव हमेशा ही व्यक्ति की याद दिलाते रहते हैं। उपरोक्त बातें राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाटसरैया में शिक्षक उपेंद्र राय की सेवानिवृत्ति और शिक्षक बालेश्वर प्रसाद की विदाई के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्णमोहन प्रसाद ने कही।  गुरु का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि गुरुत्व का भाव एक शिक्षक के अंदर होना चाहिए अपने दोनों विदा ले रहे शिक्षकों से मैंने यह बातें सीखी हैं। इस दौरान शिक्षक राजन कुमार गुप्ता ने भी शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षकों ने हमेशा समाज को नई दिशा देकर बुराइयों से बचाने का काम किया है।  सेवानिवृत्त और विदा ले रहे शिक्षक के सम्मान में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये हमारे सबसे ज्यादा आत्मसमर्पित शिक्षक थे, जिन्होंने विद्यालय के कार्य को सबसे अधिक महत्व दिया। इस मौके पर उपस्थित शिक्षक जयप्रकाश प्रसाद और प्रभु प्रसाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं शिक्षक जावेद इकबाल ने गजल सुनाकर म...

बच्चों का सर्वांगीण विकास ही है शिक्षा का उद्देश्य

Image
बेतिया-पढ़ाई का उद्देश्य बच्चों को हर विधा में दक्ष बनाना है, इसलिए केवल पढ़ना ही नहीं बल्कि खेलना भी पढ़ाई का ही अंग है। खेलने से हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। उपरोक्त बातें बैरिया प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ रमपुरवा में आयोजित तरंग प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीला पास्कल ने मौके पर उपस्थित शिक्षकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कही। बता दें कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से प्रतिवर्ष तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में यह आयोजन संकुल उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ रमपुरवा में आयोजित था।   इस अवसर पर समन्वयक सगीर अहमद ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा कि खेल से बच्चों के अंदर प्रतियोगी भावना का विकास होता है जो पढ़ने में भी सहायक होता है। स्वस्थ रहने के लिए खेलना बहुत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को चित्रकला की बारीकियों से भी अवगत कराया।  इस क्रम में गायन की कला पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक रंजन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब व्यक्ति बहुत खुश होता है तब वह गीत गाता है। गाना एक ऐसी कला ह...

बैडमिंटन में बेतिया ने मारी बाजी, मोतिहारी को हराया,SP भी थे टीम में

Image
बेतिया-जिले के होनहार खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है और पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में हुए बैडमिंटन टूर्नामेंट में मोतिहारी को हराकर सारे प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है। बता दें कि पूर्वी चंपारण ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2018 का आयोजन 21 जनवरी से 2 फरवरी तक किया गया था, जिसके डबल्स मुकाबले में बेतिया के मुकेश राव और राकेश सोनी ने मोतिहारी के उपेंद्र कुमार शर्मा और रवि कुमार को तीन सेटों में 18-21,21-14 और 21-18 से हराया।  बता दें कि उपेंद्र कुमार शर्मा मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक हैं और वहीं रवि कुमार मोतिहारी में एसआई पद पर कार्यरत हैं। इस दौरान एकल मुकाबले में दोनों खिलाड़ी बेतिया के ही थे। दरअसल फाइनल मुकाबले के पूर्व हुए सेमीफाइनल मैच में बेतिया के ही खिलाड़ियों ने बाजी मारी थी, और इन दोनों के बीच ही फाइनल मुकाबला हुआ। बेतिया के नरेंद्र और आयुष के बीच हुए इस मुकाबले में आयुष में जीत हासिल की।मौके पर उपस्थित डीएम और एसपी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनकी हौसला अफजाई की।