Posts

ध्यान दें:आदेश में हुआ है परिवर्तन,एक फरवरी को ही खुलेंगे विद्यालय

Image
बेतिया-जिले में मौसम का हाल इन दिनों बेहाल है। कभी धूप देखकर ऐसा लगता है कि ठंढ़ गायब हो गई,तो कभी शीतलहर का प्रकोप ऐसा होता है कि लोग घरों से निकलने तक में डरते हैं। बीते दिनों शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने 1 फरवरी तक पांचवी तक के विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया था, लेकिन आज हुए मौसम में थोड़े सुधार को देखते हुए एक नया आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार अब सारे विद्यालय 1 तारीख से खुल जाएंगे। आदेश के अनुसार वर्तमान में  धूप निकलने और ठंढ़ तथा शीतलहर में कमी आने के कारण साथ ही छात्रों की पढ़ाई के हित और उनके शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए उक्त आदेश जारी किया गया है। बता दें कि 2018 की शुरुआत से ही मौसम का हाल कुछ ऐसा था कि विद्यालयों को बंद करना पड़ा और यह क्रम अब तक रुक-रुक कर जारी है।

जनता की दुआएं काम आई,असत्य की हुई हार- सतीश दुबे

Image
बेतिया- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था और आज इस भरोसे को बल मिला।गरीबों की दुआएं काम आई और मैं बाइज्जत बरी हो गया।  उपरोक्त बातें वाल्मीकि नगर के सांसद और भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। 1999 से चल रहे केस में बरी होने के बाद वह प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केस में राजनीति होने की भी बात कही और बताया कि यह आपराधिक नहीं बल्कि राजनीतिक केस था। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने यह कहा कि विरोधियों ने सांसद का टिकट मिलने के बाद से ही मेरे साथ लगातार साजिश किया‌ । उनका प्रयास था कि मुझे सजा हो जाए मेरा टिकट उन लोगों को मिल जाए लेकिन जनता का विश्वास और उनकी दुआएं काम आई और न्यायालय से मैं बाईज्जत बरी हो गया।  बता दें कि न्यायालय से फैसला आने के बाद सांसद सीधे भंगहा स्थान पहुंचे जहां उन्होंने माता की पूजा अर्चना की और वहां से निकल कर बेतिया के भाजपा कार्यालय पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए सांसद श्री दुबे ने कहा कि दूसरों के पै...

लाउडस्पीकर बजाकर की दुकानदारी, तो होगी कार्यवाही

Image
बेतिया -एक जमाना था जब डुगडुगी बजाकर दुकानदार अपना सामान बेचा करते थे।धीरे- धीरे समय बदला और अब लाउडस्पीकर की मदद से सामान बेचने का काम शुरू हुआ, लेकिन ऐसा लगता है कि लाउडस्पीकर के माध्यम से शोरगुल कर सामान बेचने वालों के दिन अब नरकटियागंज में लदने वाले हैं। दरअसल प्रशासन ने इनके लिए सख्त निर्देश दिया है। ऐसे कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि ये कानूनन गलत है और इस प्रकार से व्यवसाय करने का बढ़ावा नही दिया जाएगा। अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को इस बाबत निर्देश दिया गया है कि वैसे कारोबारियों को चिन्हित कर उनके बाजा व वाहनों को जब्त करें।खासकर वैसे कारोबारी जो स्कूल, अस्पताल व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बाजा बजाकर सब्जी, फल, मशाला, रेडिमेड कपड़ा व अन्य सामानों की बिक्री कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाय। एसडीपीओ के इस निर्देश के बाद थानाध्यक्षों ने कारोबारियों को चिन्हित करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। शहर के ऐसे कई कारोबारी हैं जिन्हें चिन्हित किया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी है। बता दें कि इन ठेला व अन्य वाहनों प...

खुशखबरी: नरकटियागंज-रक्सौल रेल मार्ग पर जल्द शुरू होगा परिचालन

Image
बेतिया-नरकटियागंज से रक्सौल की यात्रा ट्रेन से करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।दरअसल पिछले कई महीनों से बंद नरकटियागंज- रक्सौल रेल खंड में ट्रेनों का परिचालन मई में शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी दूर हो जाएगी। यह रेल खंड कई मायनों में खास है। इसलिए उक्त रेल खंड में आमान परिवर्तन का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा कराने का निर्देश रेल अधिकारियों को दिया गया है। यह जानकारी समस्तीपुर रेल डिवीजन के एडीआरएम आरके पाण्डेय ने दी है। mm एडीआरएम मंगलवार को विशेष निरीक्षण के लिए जंक्शन पह़ुंचे और नरकटियागंज-रक्सौल रेल खंड पर हो रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मई माह में ही नरकटियागंज -रक्सौल रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ हो जाएगा। इस बाबत सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जहां कार्य पूरा नहीं हो सका है वहां अधिकारियों को शीघ्र ही कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। श्री पाण्डेय ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए 55207 और 55220 सवारी गाड़ियों को दुरूस्त किया जाएगा। अक्सर यह शिकाय...

1 महीने के भीतर 55 गिरफ्तार

Image
बेतिया-साठी थानाध्यक्ष अवधेश झा ने बताया कि विगत एक माह में 55 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। गौरतलब हो कि पकड़े गए सभी 55 अभियुक्तों में से अब तक 52 को जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन आरोपी को निजी मुचलके पर रिहा किया गया है। इधर सोमवार की रात एक बार फिर साठी पुलिस ने समकालीन अभियान चलाया जिसमें तीन पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।इन आरोपियों में सतवरिया निवासी भोला राम को बसंतपुर से तथा शिकारपुर थाना के सिकटा निवासी सोहन साह और पुरानी बजार नरकटियागंज के प्रदीप कुमार को धांगड़ टोली से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। जिसे मेडिकल जांच के बाद नये उत्पाद अधिनियम की धारा अंर्तगत प्राथमिकी दर्ज की गई है।         थानाध्यक्ष के अनुसार थानाक्षेत्र में शराब कारोबारी, पियक्कड़ और नशेड़ियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम तैयार की गई है। जिसमें दारोगा मंजर आलम, विनोद कुमार सिंह और डीएपी बल शामिल है। वहीं दूसरी टीम में दारोगा उमेश प्रसाद, जमादार भुवन सिंह, सुजीत कुमार त्रिपाठी, अवलेन्दु झा व बीएचजी बल शामिल है। ...

खैर की लकड़ी के साथ छः तस्कर गिरफ्तार

Image
बेतिया-मटियरिया पुलिस ने मिनी ट्रक पर लदी भारी मात्रा में लकड़ी,वाहन और कैश जब्त करने की बड़ी कामयाबी पाई है। और इसके साथ छः तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा हुई छापेमारी में तस्करों को भागने का कोई मौका नहीं मिला। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई। जिसमें छह तस्करों को पकड़ा गया और एक मिनी ट्रक,एक सूमो व मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस ने उपरोक्त वाहनों की अतिरिक्त छह मोबाइल फोन और 99 हजार 650 रुपये नकद बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों को शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिनवलिया निवासी मोहम्मद कासिम अंसारी, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद मुन्ना, सलेमपुर निवासी दिनेश पासवान, सोनासती महमूदपुर निवासी इरफान अंसारी और कटरा थाना क्षेत्र के धनुर मुजफ्फरपुर निवासी टीनू महतो के रूप में पहचान की गई है। जिन्हें भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत् काण्ड अंकित कर जेल भेज दिया गया है।

चम्पारण के वीरप्पन की गोली मार‌ हत्या

बेतिया-पश्चिम चंपारण के सहोदरा थाना क्षेत्र स्थित एकवा परसौनी गांव निवासी और चंपारण के ‘वीरप्पन’ के नाम से कुख्यात शेख मुस्तफा को घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी। उस समय वह नमाज अदा करने मस्जिद जा रहा था। गोली चलने की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे घायल अवस्था में नरकटियागंज अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बता दे कि अपराधियों की गोली शेख मुस्तफा के गर्दन में लगी थी। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि घटना गांव में घटी है। हालांकि घटना के कारण के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। गोली किसने मारी, इसका भी पता अब तक नहीं चल सका है। पुलिस का यह भी कहना है शेख मुस्तफा पर पहले से ही कई मामले चल रहे थे। हो सकता है कि इस घटना को आपसी अदावत में अंजाम दिया गया हो। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।